शिएट पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, सी बी एस सी 10वीं में 100% रिजल्ट |

वाराणसी के हरवल्लमपुर, लमही स्थित शिएट पब्लिक स्कूल ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपनी उत्कृष्ट परंपरा कायम रखी। इस वर्ष अर्थ श्रेष्ठ ने 95.6% अंक के साथ प्रथम, अर्चित सिंह ने 94% के साथ द्वितीय और साक्षी ने 92% अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। लगातार बेहतर परिणाम के साथ विद्यालय ने क्षेत्र में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम फिर लहराया है।